फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 350वें शहीदी समारोह-राजस्थान के सीएम को दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय भव्य समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और मोहिंदर भगत ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से विशेष मुलाकात की और उन्हें पंजाब में आयोजित होने वाले इन समारोहों में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

दोनों मंत्रियों ने बताया कि इन कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्तूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ की गई। इसके बाद पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो, कीर्तन दरबार और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। गुरु साहिब के चरणों से जुड़े 130 पवित्र स्थलों पर भी कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरु तेग बहादर जी की महान विरासत को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए पंजाब सरकार के इस धार्मिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने इन समारोहों की सफलता के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें