फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आतिशबाजी में 34 लोग झुलसे, सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में अलग-अलग जगह बच्चों सहित पटाखों से करीब 34 लोग झुलस गए। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पटाखे फटने और रॉकेट लगने से अलग-अलग स्थानों से घायलों को सेक्टर-6 जिला सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

इसमें पंचकूला के सेक्टरों के अलावा ब्लॉक कालका, पिजौर, बरवाला और रायपुररानी के मरीज शामिल हैं। चंडीगढ़ और पंजाब की लगती सीमाओं से भी जलने वाले लोग इलाज कराने पहुंचे। इसमें अधिकतर लोगों को पटाखे जलाने के दौरान हाथ, पैर, अंगुली और आंखों में चोट आई है। सड़क और ट्रेन हादसों में घायल 17 लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। जिनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। यह जानकारी पीएमओ जितेंद्र ने दी।
विज्ञापन


पटाखों से जलने वाले
घायलों में मनीमाजरा निवासी 15 साल के राहुल के हाथ, सेक्टर-6 निवासी आर्यन के पैर, अर्जुन के आंख, 36 साल के अजीत कुमार का पेट झुलस गया




पटाखों से पंचकूला में झुलसे


- 15 साल का राहुल मौलीजागरां हाथ झुलसा
- सेक्टर-6 निवासी आर्यन का पैर झुलस गया
- अर्जुन 12 का लड़का आंख में जल गया
-36 साल अजीत कुमार, पेट और हाथ, पैर झुलसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें