फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा को छोड़कर आऊंगा जेल : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा को छोड़कर आऊंगा जेल : चौटाला
विज्ञापन

- पूर्व सीएम को भुगतनी होगी गलत कामों की सजा
- कहा, प्रदेश सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखी टिप्पणी की है। यहां पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि जिस दिन हुड्डा जेल जाएंगे, वह उन्हें जेल में छोड़कर आएंगे। पूर्व सीएम को अपने शासनकाल में किए गलत कामों की सजा भुगतनी ही होगी।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा कोई गलत काम नहीं, जो हुड्डा ने सीएम रहते नहीं किया। चौटाला यहीं नहीं रुके उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। चौटाला ने कहा कि सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। विधायक और मंत्रियों पर नौकरियों और तबादलों के लिए पैसे लेने के आरोप लग रहे हैं। दर्जनों की संख्या में लोग शपथ पत्र देने को तैयार हैं कि उन्होंने काम कराने के लिए पैसे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि सरकार प्रदेश के खजाने का दुरुपयोग कर रही है। वह सीएम को पत्र लिखकर पूछने वाले हैं कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती किसलिए मनाई जा रही। हरियाणा के लिए उनका क्या योगदान रहा है? लोग हरियाणा में दीनदयाल को नहीं, बल्कि ताऊ देवीलाल को जानते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए, कोई भी राज्य अपने बूते कर्ज माफी के लिए सक्षम नहीं है। हरियाणा में कांग्रेस अभी हुड्डा, तंवर और सुरजेवाला धड़ों में बंटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें