फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर सिद्धू की ओपीडी बंद करने को लेकर मरीजों ने सीएमओ दफतर पर बोला धावा, तोडा दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा, भीड़ ने सीएमओ दफ्तर का दरवाजा तोड़ा
विज्ञापन

- ओपीडी बंद होने से गुस्सा थे मरीज, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
स्थानीय सिविल अस्पताल में ओपीडी बंद करने से गुस्साएं मरीजों ने बुधवार को सीएमओ दफ्तर का घेराव किया। साथ ही जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बीच खींचतान में सीएमओ ऑफिस का दरवाजा टूट गया। बढ़ते तनाव के बीच सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बामुश्किल प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।
मौके पर मौजूद किसान यूनियन के जिला प्रधान जगसीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर मनप्रीत सिंह को ड्यूटी के बाद मरीज न चेक करने की हिदायत जारी कर दी गई है। इससे मरीज भारी परेशानी में पड़ गए हैं। गुस्साएं मरीजों ने बुधवार को सीएमओ के दफ्तर पर धावा बोल दिया। इस बीच दफ्तर का दरवाजा टूट गया और प्रदर्शनकारी अंदर घुस गए। जबकि सीएमओ संपूर्ण सिंह ने कहा कि उन्होंने ड्यूटी टाइम के बाद डॉक्टर मनप्रीत सिंह को मरीजों को न देखने की कोई हिदायत जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बीच एसएमओ और सीएमओ में हुई नोकझोंक
हंगामे के बीच मरीजों की मांग पर मौके पर एसएमओ औलख को बुलाया गया। इस बीच मरीजों की मौजूदगी में ही सिविल अस्पताल के सीएमओ व एसएमओ के बीच आपस में जमकर नोकझोंक हुई। सीएमओ कह रहा था कि उन्होंने डाक्टर सिद्ध को नहीं रोका। जबकि एसएमओ औलख कह रहा था कि उन्होंने डॉक्टर को रोका है। अंत में सीएमओ संपूर्ण सिंह ने कहा कि डाक्टर मनप्रीत सिंह ड्यूटी के बाद मरीजों का चैकअप कर सकते है, इस मामले में उन्हें कोई एतराज नही है। जबकि डाक्टर मनप्रीत सिंह ने कहा कि कुछ लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं कि ड्यूटी के बाद मरीजों की जांच वह अपने खुद के लालच के लिए करते हैं। जबकि वह मरीजों की ड्यूटी के बाद सेवा भाव से काम करते है। उन्हें मामले में बेवजह बदनाम किया जा रहा है। इसी वजह से ड्यूटी के बाद उन्होंने मरीजों का चेकअप करना बंद कर दिया था। लेकिन अब वह ड्यूटी के बाद भी मरीजों की जांच करना जारी रखेंगे। उधर, किसान यूनियन ने भी चेतावनी दी है कि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 18 जून से आंदोलन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें