पंचकूला। सेवानिवृत्त आर्मी अफसर के घर से 27 हजार 300 रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-4 निवासी सूरज भान की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में आर्मी अफसर सूरज भान ने बताया कि मकान के अंदर अलमारी में बॉक्स में रुपये रखे थे। जब चेक किया तो रुपयों का बॉक्स गायब था।
सेवानिवृत्त आर्मी अफसर ने बताया कि इन दिनों मकान की रेनोवेशन चल रही है। काम के कारण आलमारी में रखे लोहे के बॉक्स में 27 हजार 300 रुपये रख दिए थे। 23 मार्च को किसी काम से चेक किया तो बॉक्स का ताला टूटा था और रुपये गायब थे। शिकायत के आधार पुलिस जांच करने में जुटी है।