फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तालाबंद घर से चोरों ने चुराई नकदी और ज्वेलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। बिहारी कॉलोनी मढ़ावाला में घर का ताला तोड़कर चोर तालाबंद घर से ज्वेलरी सहित 25 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए थे। शिकायतकर्ता अवनीश निवासी बिहारी कॉलोनी मढ़ावाला ने बताया कि वह और उसकी पत्नी बद्दी हिमाचल प्रदेश में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वे दोनों घर को ताला लगाकर कंपनी में ड्यूटी करने के लिए निकल गए। जब वे ड्यूटी से रात को वापस घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर ताला नहीं था। घर के अंदर गए तो कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का लॉकर खुला हुआ था। लॉकर में रखी 25 हजार रपये नकदी सहित कुंडल, मंगल सूत्र, टीका, पाजेब आदि गायब थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें