फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 26 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण से 26 नए मामले पाए गए हैं। इसमें से 20 मामले पंचकूला के हैं जबकि छह मामले अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। पंचकूला के संक्रमितों में 14 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से मौत का आंकड़ा 144 पहुंच गया है। इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.44 फीसदी तक पहुंच चुका है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने सोमवार को बताया कि कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कालका में एक, पिंजौर में दो, सकेतड़ी में एक, सेक्टर-10 में एक, सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-12 में दो, सेक्टर-12 ए में एक, सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-17 में एक, सेक्टर-18 में एक, सेक्टर-20 में एक, सेक्टर-21 में एक, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-4 में दो, सेक्टर-6 में एक, टोडा में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जिले में हैं 220 सक्रिय मामले
पंचकूला। कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1,46,878 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 13,446 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। इसमें से पंचकूला में 10,234 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 9870 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 220 संक्रमित बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें