पंचकूला। पंचकूला में टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को भी जिले के 22 केंद्रों में 2561 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई गई। टीकाकरण जिले के सभी सरकारी केंद्रों में ही किया गया।
टीका लगवाने वालों में 15 हेल्थ वर्कर, 140 फ्रंटलाइन वर्कर, 1888 लोग 18-44 आयु वर्ग थे। वहीं, 45-59 आयु वर्ग के 351 लोगों, साठ वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग को 167 कोविशील्ड लगाई गई। अब तक जिले में 182314 वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 11903 हेल्थ वर्करों, 17973 फ्रंटलाइन वर्करों, 15582 कोविशील्ड 18-44 आयु वर्ग को लगाई गईं। इसके साथ ही 45-59 आयु वर्ग को 61154, साठ वर्ष से ज्यादा के लोगों को 75702 कोविशील्ड लगाई गईं।