फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले साढ़े 25 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। नए डेबिट कार्ड को एक्टीवेट करने के लिए एटीएम में पहुंची एक महिला का शातिर ठग ने कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से साढ़े 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कुसुम लता निवासी बिटना कॉलोनी, पिंजौर ने बताया कि उसने बैंक से नया डेबिट कार्ड बनवाया था। इसको एक्टीवेट करने के लिए वह पिंजौर में स्थिति सेंट्रल बैंक के एटीएम केबिन में पहुंची।
विज्ञापन

जब वह डेबिट कार्ड को एक्टीवेट कर रही थी तो इसी दौरान बाहर खड़ा एक युवक बार-बार एटीएम केबिन के अंदर शीशे से झांक रहा था कि वह किस तरह से डेबिट कार्ड को एक्टीवेट कर रही है। कुसुम ने बताया कि डेबिट कार्ड एक्टीवेट करने के बाद उसने खाते से 500 रुपये निकाले तो तभी बाहर खड़ा युवक उसके पास आ गया और कहने लगा कि वह दोबारा डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके अपनी स्टेटमेंट चेक करे। इसके बाद आरोपी युवक ने उसे अपनी-अपनी बातों में उलझाकर उसका डेबिट कार्ड लेकर उसके हाथ में दूसरा डेबिट कार्ड थमा दिया और वहां से चला गया। इसके बाद वह भी वहां से वापस लौट आई।
तभी रास्ते में उसके मोबाइल फोन पर उसके खाते से साढ़े 25 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। यह देखकर वह तेजी से वापस एटीएम केबिन में पहुंची, लेकिन वहां पर उसको वह युवक नहीं मिला। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें