संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। रेल डिवीजन फिरोजपुर के अंतर्गत आने वाले सानेहवाल-अमृतसर रेल सेक्शन पर मरम्मत कार्य के चलते 23 ट्रेनें रद्द की गई 23 के रूट बदले व चार ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। इनमें से दस ट्रेनें 12 जुलाई से 14 जुलाई, पांच ट्रेनें 13 जुलाई से 14 जुलाई, दो ट्रेनें पंद्रह जुलाई, चार ट्रेनें 27 जून से 14 जुलाई व दो ट्रेनें एक जुलाई से 14 जुलाई तक रद्द रहेंगी।
रेल अधिकारियों के मुताबिक सानेहवाल-अमृतसर सेक्शन पर मरम्मत कार्य के चलते चंडीगढ़ से अमृतसर ट्रेन संख्या 12411, अमृतसर से चंडीगढ़ ट्रेन संख्या 12412, अमृतसर से नंगल डैम ट्रेन संख्या 14505, नंगल डैम से अमृतसर ट्रेन संख्या 14506, चंडीगढ़ से अमृतसर ट्रेन संख्या 14541, अमृतसर से नई दिल्ली ट्रेन संख्या 14680, न्यू दिल्ली से जालंधर सिटी ट्रेन संख्या 14681, जालंधर सिटी से अमृतसर ट्रेन संख्या 74641, अमृतसर से कादिया ट्रेन संख्या 74691 व कादिया से अमृतसर ट्रेन संख्या 74692, जो 12 जुलाई से 14 जुलाई तक रद्द रहेंगी।
इसके अलावा अमृतसर से चंडीगढ़ ट्रेन संख्या 14542, जालंधर सिटी से नई दिल्ली ट्रेन संख्या 14682, न्यू दिल्ली से अमृतसर ट्रेन संख्या 14679, अमृतसर से हरिद्वार ट्रेन संख्या 12054 व हरिद्वार से अमृतसर ट्रेन संख्या 12053, जो 13 जुलाई से 14 जुलाई तक रद्द रहेंगी।
इसी तरह जालंधर सिटी से दिल्ली ट्रेन संख्या 14682 व दिल्ली से अमृतसर ट्रेन संख्या 14679 जो 15 जुलाई, ब्यास से तरनतारन ट्रेन संख्या 74603, तरनतरण से ब्यास ट्रेन संख्या 74604, ब्यास से तरनतारन ट्रेन संख्या 74605 व तरनतारन से ब्यास ट्रेन संख्या 74606 जो 27 जून से चौदह जुलाई और भगतां वाला से खेमकरण ट्रेन संख्या 74686 व खेमकरण से भगतांवाला ट्रेन संख्या 74685 जो एक जुलाई से 14 जुलाई तक रद्द रहेंगी। संवाद