फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमृतसर व आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर घोषित किया जाए

Tue, 24 Jun 2025 12:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। जत्थेदार जगतार सिंह हवारा कमेटी ने कहा कि आप सरकार के चुनाव घोषणापत्र में वादा किया गया था कि अमृतसर व आनंदपुर साहिब को प्राथमिकता के आधार पर पवित्र शहर घोषित किया जाएगा। तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद सरकार अभी तक इन दोनों को पवित्र शहरों का दर्जा देने में विफल रही है। यह पंजाब के मतदाताओं के साथ विश्वासघात व सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। हवारा कमेटी के नेताओं प्रोफेसर बलजिंदर सिंह, महाबीर सिंह सुल्तानविंड, बेअंत सिंह ,सतनाम सिंह झंझियां, एडवोकेट जसबीर सिंह जम्मू और रघबीर सिंह भुच्चर ने मांग की है कि अमृतसर और आनंदपुर साहिब को बिना देरी पवित्र शहर घोषित करके राज्य के लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। साथ ही कमेटी ने सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें