पंचकूला। जिले में शनिवार को कोरोना के 23 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 16 मामले पंचकूला के हैं, जिसमें 8 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.78 फीसदी तक पहुंच चुका है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्ट की संख्या अब आठ सौ तक है। इसके माध्यम से प्रयास यह किया जा रहा है कि बची आबादी को जल्द से जल्द कवर किया जा सके। सीएमओ ने बताया कि अमरावती एनक्लेव में तीन, बरवाला में एक, कालका में एक, एमडीसी 4 में दो, एमडीसी 5 में एक, पिंजौर में एक, पुलिस लाइन में एक, सेक्टर-16 में तीन, सेक्टर-18 में एक, सेक्टर-20 में एक, सेक्टर-21 में एक मामला सामने आया है।