फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहन जोशी ने मथिवनन को दी शिकस्त

विज्ञापन
मैच के दौरान शॉर्ट लगाते शुभ गोयल। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के क्वालीफाइंग मुकाबलों के पहले दौर में खिलाड़ियों को संघर्ष के बाद दूसरे दौर का रास्ता मिल सका। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के रोहन जोशी ने कर्नाटक के मथिवनन कालैवेनन को 12-10, 11-8, 7-11, 11-13, 11-7 को हराने में काफी संघर्ष करना पड़ा। वहीं, उड़ीसा के दीशांत परिदा को केरल के खिलाड़ी अश्विन गोकुल को हराने में काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने यह मैच 8-11, 16-18, 11-9, 11-5,11-6 से जीता। असम के खिलाड़ी आदित्य देव ने गोवा के रीगन पिंटो को 7-11, 2-11, 11-5, 11-7, 11-6 से शिकस्त दी। मणिपुर के डेनियल राजकुमार ने उत्तराखंड के नितिन सिंह को 8-11, 12-10, 12-14, 11-9, 11-9 से हराया।
वहीं, एक अन्य मुकाबले में एफसीआई के समीर साहनी ने वैभव को 9-11, 7-11, 11-8, 11-5, 11-5 से हराया। रेलवे के किरनज्वाय ने सचिन को 6-11, 7-11, 11-9, 11-5, 11-7 से हराया। नई दिल्ली के पार्थ विरमानी ने सार्थ मिश्रा को 15-17, 11-2, 9-11, 11-7,11-7 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें