पंचकूला। जनरल अस्पताल सेक्टर-6 की सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी की ओर से छेड़छाड़ मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को कमेटी की ओर से दो महिला कर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सेक्टर-26 पॉली क्लीनिक में लेडी स्टाफ ने एसएमओ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसी को लेकर दो लेडीज स्टाफ को कमेटी ने अपने सामने बुलाया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
पुलिस की ओर से सेक्टर-26 पॉली क्लीनिक में लेडी स्टाफ से छेड़छाड़ के मामले में सेक्सुअल हैरासमेंट की कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसमें महिला ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच में एसएमओ को बचाया जा रहा है। वहीं पुलिस के साथ-साथ कमेटी की ओर से भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। महिला आयोग की चेयरपर्सन के कहने के बाद पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। महिला कर्मचारियों ने एसएमओ पर अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला कर्मियों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि एसएमओ का साथ अस्पताल की कमेटी मिली हुई है।