मोरनी। बड़ीशेर क्षेत्र के गांव लाहा से शादी समारोह से लौट रही एक महिला व युवक की बाइक फिसलकर खाई में गिरी। इस हादसे में महिला को सिर व शरीर पर मामूली चोटें लगी। वहीं, बाइक चला रहे युवक का बचाव हो गया। जानकारी के अनुसार कांगरघाट की बलदेवी लाहा अपने किसी रिश्तेदार की शादी से लौट रही थी कि बाइक चला रहे उसके दामाद से बाइक फिसल कर लगभग 60 फुट नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि हादसे की जगह से स्थानीय ग्रामीण निकल रहे थे जिन्होंने दोनों को निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।