फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--
विज्ञापन


72 घंटे में बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड
अधिकतम तापमान 19.2 व न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में हो सकता है बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू में अगले 72 घंटे में हावी होगा। इस वजह से शहर और आसपास बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके साथ ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। सुबह-शाम धुंध छा सकती है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सूरज नहीं दिखा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकली। लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शीत लहर जारी रही। ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। शाम पांच बजे के बाद पारा और गिर गया। दिन का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बूंदाबांदी के बाद ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ों में गिरी बर्फ के पिघलने से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जो एक-दो दिन और जारी रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें