फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा, रोहतक सहित सभी केंद्रों के ध्यानार्थ.........
विज्ञापन

---------
कुश्ती के महामुकाबले पंचकूला में कल से

प्री रेसलिंग लीग में छह टीमें लेंगी हिस्सा, देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम
पंजाब रॉयल्स और मुंबई का मुकाबला पंचकूला के ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में कल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक बार फिर से कुश्ती के महामुकाबले पंचकूला में शुरू होने वाला है। पिछले दो सीजन की चैंपियन पंजाब रॉयल्स और सीजन एक की चैंपियन मुंबई का मुकाबला प्री रेसलिंग सीजन चार से होगा। यह मुकाबला 14 जनवरी को पंचकूला में शाम सात बजे से होगा। चैंपियनशिप में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें पंजाब रॉयल्स, मुंबई महारथी, हरियाणा हैमर्स, यूपी दंगल, दिल्ली सुल्तांस और एमपी योद्धा जैसी टीमें आमने-सामने होंगी।
29 और 30 जनवरी को सेमीफाइनल और 31 जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा। पहले पांच मुकाबले पंचकूला के ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में, अगले पांच मुकाबले लुधियाना के पखोवल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में और बाकी मुकाबले नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में होंगे। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल भी नोएडा के इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पंजाब रॉयल्स की टीम लुधियाना और नोएडा में दो-दो और पंचकूला में एक लीग मुकाबला खेलेगी जबकि मुंबई महारथी और यूपी दंगल की टीमें पंचकूला और नोएडा में दो-दो और लुधियाना में एक मुकाबला खेलेंगी जबकि पिछली रनरअप हरियाणा हैमर्स की टीम लुधियाना और नोएडा में दो-दो जबकि पंचकूला में एक मैच खेलेगी। वहीं दिल्ली सुल्तांस और एमपी योद्धा की टीमें पंचकूला और लुधियाना में दो-दो जबकि नोएडा में एक लीग मुकाबले में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों को मिलेगी प्रेरणा
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अलग-अलग शहरों में मुकाबले कराने से युवा खिलाड़ियों को दिग्गज पहलवानों के मुकाबले देखकर प्रेरणा मिलेगी। उन्हें विश्वास है कि लीग के इस आयोजन में भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। प्रो स्पोर्टीफाई के फाउंडर एवं प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भारतीय पहलवानों को बढ़ावा देना लीग का सबसे बड़ा लक्ष्य है और हम इस दिशा में फेडरेशन के साथ हैं। उन्हें विश्वास है कि इस बार साक्षी मलिक और पूजा ढांडा के स्तर की कई खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि इस बार लीग के साथ एमपी योद्धा के रूप में नई टीम जुड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें