फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों में अवैध स्रोतों से पानी ले रहे दुकारदारों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


बूथों में पानी लेते पाए गए तो होगी कार्रवाई
शहर में दुकानदार अवैध स्रोत से बूथों में ले रहे हैं पानी
कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने सोमवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि बूथों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें। इसमें ध्यान रखा जाए कि ऐसे बूथ जो पानी का कनेक्शन तो नहीं लिए हैं, लेकिन अनधिकृत स्रोत से पानी ले रहे हैं। इसके साथ-साथ गंदा पानी सीवरेज में डाल रहे हैं। नगर निगम ने बूथों में अवैध रूप से पानी ले रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। कमिश्नर ने कहा कि अवैध रूप से पानी ले रहे लोगों के कनेक्शन काटने के साथ ही उन्हें नियमित कनेक्शन देने की संभावनाएं तलाशी जाएं।
बता दें कि चंडीगढ़ में बूथों में पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। कमिश्नर ने कहा कि अगर इन्हें नियमित पानी-सीवरेज का कनेक्शन दिया जाए तो उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बकाया राशि की भी सूची तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने निगम क्षेत्र के बाहर और गांवों में विकास कार्यों को करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निगम की सीमा व क्षेत्राधिकार में रह कर काम करें। प्रशासन के अंतर्गत आते कुछ गांवों में विकास कार्यों की मांग पर चर्चा के दौरान नगर निगम ने सभी को निगम की सीमाओं में ही काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कार्यकारी अभियंता (बिजली) से मल्टीलेवल पार्किंग में बिजली की व्यवस्था के संबंध में अनुमानित लागत तैयार करने के लिए कहा है। बैठक में एडिशन कमिश्नर डॉ. सौरभ मिश्रा, अनिल गर्ग, ज्वाइंट कमिश्नर तेजदीप सिंह सैनी, चीफ इंजीनियर मनोज बंसल, एसई संजय अरोड़ा, एमओएच और अन्य कार्यकारी अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें