चंडीगढ़। सीआईआई यंग इंडियंस की ओर से कॉरपोरेट प्रीमियर लीग की शुरुआत शनिवार को हुई। पहले दिन के मुकाबले बरवाला के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए। यह टूर्नामेंट 4-28 मई तक चलेगा। टूर्नामेंट में कॉरपोरेट जगत की 10 टीमें शिरकत कर रही हैं। इन्हें दो पूल में बांटा गया है। टी-20 फॉर्मेट ये मुकाबले हर सप्ताह शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे।
शनिवार को पहले मुकाबले में सीआईआई यंग इंडियंस की टीम ने टीटी कंसल्टेंट्स को 6 विकेट से मात दी। मैच में पहले खेलते हुए टीटी कंसल्टेंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीआईआई यंग इडियंस की टीम ने 4 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच को जीत लिया। दिन के दूसरे मैच में फेडरल ने अंबोजिया वारियर्स को 28 रनों से हराकर मैच जीत लिया।