किसान यूनियन नेताओं की बैठक
बरनाला। भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) ब्लॉक बरनाला के नेताओं ने रविवार कोे एक बैठक की। यह बरनाला बाईपास के लिए किसान की अधिग्रहित हुई जमीन के 17 लाख रुपये पीड़ित परमिंदर सिंह के साथ सांझे खातेदार किसी अन्य व्यक्ति की ओर से धोखे से ट्रांसफर करवाने के मामले के संबंध में की गई।
जिला संगठन सचिव साहब सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति जिले के उच्च सिविल और पुलिस अधिकारियों के सामने रुपये लौटाने को मान तो चुका है, लेकिन वह टालमटोल कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जिला अधिकारियों ने 18 जनवरी तक उस व्यक्ति से रुपये वापस लेकर पीड़ित परमिंदर सिंह को नहीं दिलाए, तो कर्ज-माफी के तहत 19 जनवरी को डीसी के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बाबू सिंह, गुरनैब सिंह धौला, राज सिंह हमीदी शामिल थे।