फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से गददी छोड़ने का आहवान करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से गद्दी छोड़ने का आह्वान करेगी कांग्रेस : हुड्डा
विज्ञापन

जींद महापंचायत के बाद होगी किसान महाकुंभ की घोषणा
किसानों के बाद व्यापारियों के बीच जाएगी कांग्रेस
स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने को ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा के पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दे को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इस कड़ी में उन्होंने अपने समर्थक विधायकों के साथ शनिवार को यहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की है। हुड्डा ने एलान किया कि कांग्रेस शीघ्र ही एक किसान महाकुंभ का आयोजन करेगी। यह आंदोलन आठ जुलाई को होने वाली जींद की किसान महापंचायत के बाद किया जाएगा।
यहां पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि 25 जून को रेवाड़ी में किसान पंचायत होगी। 30 जून को सिरसा, एक जुलाई को सोनीपत और छह को नूंह में यह पंचायत होगी। आठ जुलाई को जींद में किसान महापंचायत के तौर पर इसका समापन होगा। जिसके साथ ही महाकुंभ का स्थान और तिथि तय हो जाएगी। इस महाकुंभ के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार से गद्दी छोड़ने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के बीच जाने के बाद कांग्रेस व्यापारियों के बीच जाएगी। इसके साथ ही बीपीएल परिवारों को फ्री पावर और फ्री वाटर देने की आवाज कांग्रेस बुलंद करेगी। ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि सरकार कहती है कि उनके पास बिजली सरप्लस है। यदि बिजली सरप्लस है तो हरियाणा में बिजली को लेकर त्राहि-त्राहि क्यों हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें