फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में डीएवी महिला विश्वविद्यालय का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर में डीएवी महिला विश्वविद्यालय को मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने यमुनानगर में डीएवी महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए प्रायोजक निकाय को आशय पत्र जारी करने का निर्णय लिया है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। विश्वविद्यालय शुरुआत में कम से कम तीन संकायों की पेशकश करेगा और किन्हीं तीन संकाय (जिनमें डिग्री प्रदान कर रहा है) में तीन वर्षों की अवधि के भीतर पीएचडी स्तर तक के अनुदेश प्रदान करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीएवी प्रबंधन विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए वहनीय सस्ते फीस ढांचे के लिए कोष बनाएगा। प्रस्तावित विश्वविद्यालय सभी संकायों में अनुसंधान को गति देगा और उचित तरीके से प्रत्येक संकाय में पीएचडी कार्यक्रम भी शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति और रजिस्ट्रार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर शिक्षाविद और प्रशासन क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यक्ति लगाए जाएंगे। इसमें हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत सीटों का आरक्षण और रियायती फीस ढांचा लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें