पंचकूला। जिले में कोरोना के 20 नए मामले पाए गए हैं। इसमें से 19 मामले पंचकूला के हैं। जिले के नौ पुरुष और 11 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 138 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.25 फीसदी पहुंच गया है। शनिवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना आठ सौ लोगों की जांच की जा रही है।
जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 180380 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 14155 संक्रमण के मामले मिले हैं। पंचकूला में 10826 लोग संक्रमित मिले हैं। इन मामलों में अब तक 10539 संक्रमित लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।