फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 20 और मरीजों की मौत, 491 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 10 Nov 2020 08:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना महामारी के कारण मंगलवार को 20 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस रोग से मरने वालों की कुल संख्या 4358 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 491 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि इस दौरान राज्य में 231653 लोगों के सैंपल लिए गए। अब तक राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1384854 दर्ज की गई है, जिनमें से 1290895 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 5038 गंभीर मरीजों की देखभाल की जा रही है, जिनमें से 134 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 15 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। मंगलवार को 362 मरीजों के ठीक होने की भी खबर है।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान अमृतसर व जालंधर में 5-5, लुधियाना में 3, संगरूर में 2 और फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, होशियारपुर, मुक्तसर व पठानकोट में 1-1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिलों में मिले कोरोना के नए मामले
जालंधर में 76, मोहाली में 75, लुधियाना में 74, पटियाला में 61, पठानकोट में 23, होशियारपुर में 21, अमृतसर में 20, बठिंडा व मुक्तसर में 19-19, फरीदकोट व फाजिल्का में 17-17, संगरूर में 13, कपूरथला में 10, बरनाला में 9, मानसा में 8, गुरदासपुर, रोपड़ व फतेहगढ़ साहिब में 6-6, तरनतारन में 5, फिरोजपुर में 4 और नवांशहर में 2 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 362 स्वस्थ हुए मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें