फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा बाबा नानक में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अनंतनाग निवासी किशोर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। कस्बा डेरा बाबा नानक में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से बीएसएफ जवानों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) के एक किशोर को अंतरराष्ट्रीय सरहद पर काबू किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह सरहद पर आने का कोई ठोस कारण नहीं बता रहा है, जिसके चलते शक बढ़ रहा है। 17 साल का किशोर हेर पोरा अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) का रहने वाला है। उसे सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डेरा बाबा नानक के इलाके में सरहद के पास से संदिग्ध हालात में काबू किया गया।
विज्ञापन

बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि किशोर का कहना है कि वह काम की तलाश में इधर आया है। इसी बात पर संदेह है क्योंकि इस इलाके में न तो कोई फैक्टरी है और न ही कोई अन्य रोजगार। उसके पास मोबाइल नहीं है। उसके पास से करीब 5 हजार रुपये भारतीय करेंसी और एक जैकेट बरामद हुई है। यह किशोर अंतरराष्ट्रीय सीमा से 150 से 200 मीटर की दूरी पर पकड़ा गया है। विभिन्न एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। अभी युवक को पुलिस के हवाले नहीं किया गया है। जहां से किशोर पकड़ा गया है, यह वही इलाका है जहां पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के जरिए रेकी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान इस इलाके में घुसपैठ करवाने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें