फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19,316 खाल बहाल किए, 1,687 स्थानों पर पहली बार पहुंचा नहरी पानी : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जल संसाधन एवं भूमि व जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा में बताया कि सरकार ने राज्य की सिंचाई प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। नहरों और खालों को बहाल कर टेलों, टिब्बों व पहाड़ी क्षेत्रों तक नहरी पानी पहुंचाया गया। कुल 19,316 खाल बहाल हुए और 1,687 स्थानों पर पहली बार नहरी पानी पहुंचा।
विज्ञापन

इससे 48 फीसदी ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार हुआ है। पुरानी व्यवस्था में किसानों को खालों की लागत का 10 फीसदी देना पड़ता था जिससे कई परियोजनाएं रुक जाती थीं। वर्ष 2023 में आप सरकार ने यह माफ कर पूरी लागत वहन करने का वादा किया। इस फैसले से खालों की बहाली और भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के काम में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें