फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों के क्रिकेट क्रेज देखने में जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू सूद ने फैंस के साथ जमकर ली सेल्फी, सोहले ने दिखाए नखरे
विज्ञापन


सेलिब्रटी क्रिकेट लीग : बालीवुड अभिनेता सोनू सूद को देखने में जुटी भीड़


रूबी सिंह
चंडीगढ़। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में सेलिब्रटी क्रिकेट लीग के दौरान बॉलीवुड, साउथ और छोटे परदे के सितारों की महफिल सजी है। शुक्रवार को अभिनेता सोनू सूद के साथ दर्शकों ने जमकर सेल्फी ली। उधर, बजरंगी भाईजान के छोटे भाई सोहेल खान सेल्फी लेने से परहेज कर रहे हैं। जैसे ही कोई उनके पास जाता है तुरंत ना कर देते हैं। ऐसे में प्रशंसकों ने उनसे दूरी बना ली है। मोगा के रहने वाले अभिनेता सोनू सूद को देखने के लिए शुक्रवार को काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। सोनू सूद ने भी अपने फैंस का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने क्रेजी फैंस के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई। सीसीएल टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल मैच होगा।

सुहैल खान से प्रशंसकोें ने बनाई दूरी
एक ओर जहां बालीवुड अभिनेता सलमान खान, सुनील शेट्टी, बॉबी देयोल, बोनी कपूर, मनोज तिवारी जैसे सितारे शहर के दर्शकों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। वहीं बजरंगी भाईजान के छोटे भाई सोहेल खान दर्शकों को खूब नखरे दिखा रहे हैं। उनके पास सेल्फी के लिए जैसे ही कोई जैसा है वह या तो उसको मना कर देते हैं या उनको जवाब ही नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सिटी के दर्शकों ने भी उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी देयोल को लेकर फैंस क्रेजी
क्रिकेट मैदान हो या फिर मैदान के बाहर, शहर के दर्शकों के फेवरेट अभिनेता बॉबी देयोल हैं। उनको देखते ही दर्शक बॉबी.. बॉबी... कहते हुए जमकर शोर मचाते हैं। दर्शकों के इस प्यार को देखकर बॉबी भी बेहद उत्साहित होकर उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें