फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय कमलम में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, उपाध्यक्ष रघुवीर लाल अरोड़ा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महापौर आशा जसवाल, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षदों ने स्व: मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।
प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि डॉ. मुखर्जी एक आदर्श एवं राष्ट्र भावना के ओत प्रोत व्यक्ति थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया था। उनकी पुण्यतिथि को पार्टी ने 23, 24 और 25 जून तक समूचे प्रदेश में बूथ स्तर तक मनाने का फैसला किया है। इसकी आज शुरुआत हुई है। चंडीगढ़ के सभी बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे और स्वर्गीय मुखर्जी के आदर्श जीवन से प्ररेणा लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक कार्यक्रम की शुरुआत जिला नंबर 3 के जिलाध्यक्ष देवी सिंह के नेतृत्व में वार्ड नंबर 21 के बूथ नंबर 244 से शुरू हुई। इसकी अध्यक्षता तारा सिंह ने की और पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा समूचे प्रदेश में 6 जुलाई तक प्रतिदिन इसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक बूथ पर करेगी और पार्टी के साथ नए लोगों को जोड़ेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक, धरिंद्र तायल, प्रदीप बंसल, बीके बाली, मीना चड्ढा, लक्ष्मी, अनिल गुप्ता, रंजना अग्रवाल, सोनम वर्मा, गजेंद्र कुमार, विजय शर्मा, निशु, अरविंद्र रावत, श्याम लाल, अमित, शांति, विमल, शेर सिंह उपस्थित थे।


देश की अखंडता और एकता के लिए डॉ. मुखर्जी ने दिया था बलिदान : टंडन
भारतीय जनसंघ के संस्थापक के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें