चंडीगढ़। पंजाब में वीरवार को संक्रमण से 184 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 429 संक्रमितों को वेंटिलेटर और 9619 को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, 8494 नए मामले भी सामने आए हैं। अब तक राज्य में 11297 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 475949 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 384702 ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 79950 पहुंच चुकी है।
कहां कितनी मौतें : वीरवार को लुधियाना में 25, संगरूर में 23, पटियाला में 17, मुक्तसर में 15, बठिंडा में 12, जालंधर, अमृतसर प फाजिल्का में में 10-10, मोहाली, फिरोजपुर व गुरदासपुर में 8-8, कपूरथला व रोपड़ में 6-6, होशियारपुर व पठानकोट में 5-5, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट व तरनतारन में 4-4, मानसा में 2 और बरनाला, मोगा में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई।