फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के साथ फ्र्ेस मान्रिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अब साइकिल ट्रैक हुआ 140 किलोमीटर लंबा
विज्ञापन

मध्य मार्ग और दक्षिणी सेक्टरों में काम हुआ पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के लोगों को अब सेहत के साथ स्वच्छ वातावरण मिलेगा। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन शहर को साइकिल और पेडेस्ट्रियन फ्रेंडली बनाने पर जोर दे रहा है। प्रशासन ने पूर्व मार्ग में जंक्शन नंबर-38 से 43 और मध्य मार्ग तक पैदल चलने के लिए करीब 30 किलोमीटर का नया ट्रैक बनाया है। पहले 110 किलोमीटर साइकिल ट्रैक था जो अब बढ़कर 140 किलोमीटर हो गया हैै। इसके अलावा शहर के दक्षिणी छोर में साइकिल की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाना गया है। इन कार्यों पर प्रशासन ने लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
शहर में अधिक से अधिक लोग साइकिल से यात्रा करें, इसके लिए प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि पूरे शहर में साइकिल की कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है। शहर के लगभग सभी वीआईपी सेक्टरों में तो लगभग साइकिल ट्रैक बन चुके हैं, लेकिन दक्षिणी सेक्टरों में अभी भी साइकिल ट्रैक्स की स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से दक्षिणी सेक्टरों में भी साइकिल ट्रैक्स बनाने का काम तेजी से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर देखा जाए तो अब तक शहर में करीब 110 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक रहा है। कई बार शहर के मध्य मार्ग और दक्षिणी छोर पर साइकिल ट्रैक बनवाए जाने की मांग उठी है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार लगभग 30 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक बढ़ाया है। इससे जहां साइकिल चलाने वाले लोगों की सेहत सुधरेगी वहीं शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा।

कोट-
अब शहर में 140 किलोमीटर साइकिल ट्रैक हो गया है। इससे लोगोें को साइकिल चलाने में कोई असुविधा नहीं होगी।
- सीबी ओझा, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, चंडीगढ़ प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें