फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएस कुंडू के हुए बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक, नोएडा के ध्यानार्थ:-
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने किया सवाल, आईएएस और नेताओं से थे संपर्क में
वीएस कुंडू ने कहा, उन्होंने हालचाल जानने के लिए किए कॉल
- वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ प्रकरण में पिता और आईएएस वीएस कुंडू की हुई गवाही
- पुलिस थाने में शिकायत वर्णिका के कहने पर लिखने की बात भी कबूली
- पूर्व सीएम हुड्डा और अभय चौटाला के संपर्क में होने को लेकर हुए सवाल-जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में मंगलवार को हरियाणा कैडर के आईएएस वरिंदर सिंह कुंडू के बयान दर्ज किए गए। बयान में उन्होंने अभियोजन पक्ष की मदद की और माना कि 4/5 अगस्त की रात सेक्टर-26 पुलिस थाने में दी शिकायत उन्होंने ही लिखी थी। उस वक्त वर्णिका डरी-सहमी रो रही थी। उन्होंने शिकायत जैसा वर्णिका ने कहा वैसे ही लिखी।
क्रास एग्जामिनेशन में सामने आया कि वीएस कुंडू की हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला और कई आईएएस अफसरों से उनकी फोन पर बात हुई थी। कुंडू ने कहा कि उनकी बातचीत 5 अगस्त को मामला चर्चा में आने के बाद उनके फोन कॉल्स आने के बाद हुई। उन्होंने खुद किसी को कॉल नहीं की। उन सभी ने हालचाल जानने के लिए कॉल किए थे। वहीं, उन्होंने बचाव पक्ष के उन सवालों का खंडन किया कि उन्होंने विकास बराला के खिलाफ केस के लिए यूटी और हरियाणा की आईएएस लॉबी की मदद ली है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने यूटी के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और डीसी अजित बालाजी जोशी के केस में मदद करने को लेकर भी सवाल उठाए। इसका अभियोजन पक्ष ने विरोध किया। फिलहाल, कुंडू का क्रास एग्जामिनेशन अधूरा रहने पर शेष अगली सुनवाई पर 6 फरवरी को होगा।

बाक्स
आईएएस लॉबी के इस्तेमाल का किया खंडन
क्रास एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष के वकील रबिंद्रा पंडित ने वीएस कुंडू के समक्ष 10 आईएएस अफसरों से उनकी फोन पर हुई बातचीत को लेकर सवाल खड़े किए। इन आईएएस में कुछ रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हैं। इस पर वीएस कुंडू ने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ हुई घटना के बाद उनके कई जानकारों के फोन आए थे। उन्होंने सिर्फ उनका और बेटी का हाल जानने को लेकर पूछा था। वीएस कुंडू ने अदालत में बताया कि उनकी गिरीराज, अजित बालाजी जोशी, उर्वशी गुलाटी, आलोक निगम, हरशरण दास, वीरेंद्र दहिया, केशनी आनंद अरोड़ा, संदीप कौशल और जितेंदर ढेसी से फोन पर बात हुई थी। इन सभी ने उन्हें कॉल किया था और मामला चर्चा में आने के बाद उसे लेकर पूछताछ की थी। वहीं, वीएस कुंडू ने बचाव पक्ष के उन आरोपों का खंडन किया कि उन्होंने विकास बराला के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आईएएस लॉबी का इस्तेमाल किया। उन्होंने बचाव पक्ष के सुझाव का भी खंडन किया कि एफआईआर में गैर जमानती धारा को जोड़ने के लिए पूरे सीनियर आईएएस लॉबी ने चंडीगढ़ पुलिस पर दबाव डालने के लिए उनके साथ हाथ मिलाया था।

हुड्डा और चौटाला से फोन पर हुई बात कबूली
वीएस कुंडू ने बचाव पक्ष के सवालों के दौरान कबूल किया कि उनकी हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा और इनेलो नेता अभय चौटाला से फोन पर बातचीत हुई थी। हालांकि, उन्होंने इस केस को राजनीतिक दबाव होने से इनकार किया।

गृह सचिव ने केस के लिए नियुक्त किया स्पेशल सरकारी वकील
बचाव पक्ष ने क्रास एग्जामिनेशन के दौरान चंडीगढ़ के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गृह सचिव के दबाव और प्रभाव के बाद ही डिस्ट्रिक्ट अटार्नी को खास सरकारी वकील के तौर पर केस पर लगाया गया। इसका वीएस कुंडू ने खंडन किया। वहीं खास सरकारी वकील मन्नु कक्कड़ ने इसका विरोध जताते हुए अपना बयान भी रिकार्ड करवाया।

वर्णिका ने कंट्रोल रूम से बातचीत की रिकार्डिंग पिता को की थी मेल
बचाव पक्ष ने वीएस कुंडू से 17 अगस्त 2017 को वर्णिका कुंडू की भेजी गई मेल को लेकर सवाल किए। उन्होंने पूछा कि वर्णिका की घटना वाले दिन पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग उन्होंने वीएस कुंडू को मेल की थी। उनके पास यह रिकार्डिंग कहां से आई। इस पर वीएस कुंडू ने पिता-पुत्री के बीच निजी मेल की जानकारी उन्हें कैसे होने का सवाल पूछा तो बचाव पक्ष ने उन्हें बताया कि उन्होंने ही 12 सितंबर को एडीजे कोर्ट में विकास की जमानत याचिका पर दायर जवाब में इसका उल्लेख किया था। इस पर अदालत ने समन जारी कर एडीजे कोर्ट से उक्त रिकार्ड अदालत में अगली सुनवाई पर पेश करने को कहा है।

बाक्स
वीएस कुंडू बोले, वर्णिका के कहने पर मैंने लिखी थी पुलिस शिकायत
अदालत में दर्ज बयान के दौरान वर्णिका के पिता वीएस कुंडू ने कबूल किया कि, जब वह थाने में एफआईआर दर्ज करवाने गए तो वहां वर्णिका बहुत डरी और सहमी हुई थी। शिकायत लिखते वक्त उसके हांथ कांप रहे थे और वह रोने लगी। इस पर उन्होंने उसे दिलासा दिया। इसके बाद वर्णिका ने दोबारा शिकायत लिखने की कोशिश की, लेकिन लिख नहीं पाई। इसके बाद उसके कहने पर उन्होंने शिकायत लिखी। उनके अनुसार वर्णिका ने जैसे-जैसे उन्हें बताया उन्होंने वैसे ही शिकायत में लिखा। वहीं इससे पहले अब तक वर्णिका के ही शिकायत लिखने की बात सामने आ रही थी। यह पहली बार है जब यह तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन



अदालत में उठे कुछ अन्य सवाल-जवाब
बचाव पक्ष : आप 4 अगस्त की शाम कितने बजे घर आए थे?
वीएस कुंडू : 10:45 से 11 बजे के बीच।

बचाव पक्ष : उस वक्त आपकी बेटी (वर्णिका) कहां थी?
वीएस कुंडू : उस वक्त वह घर पर ही थी।

बचाव पक्ष : वह अपनी कार को लेने के लिए घर से कितने बजे निकली?
वीएस कुंडू : करीब 11:15 बजे वह मेरी सरकारी कार से सरकारी ड्राइवर के साथ घर से निकली।

बचाव पक्ष: आप सचिन कुंडू को जानते हैं?
वीएस कुंडू : नहीं, मेरी अभी की जानकारी के मुताबिक मुझे याद नहीं की मैं इस नाम के किसी व्यक्ति को जानता हूं। (बचाव पक्ष के अनुसार सचिन कुंडू यूथ कांग्रेस हरियाणा के प्रधान हैं और राज्य के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े हैं।)

बचाव पक्ष : वर्णिका ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया तो पुलिस ने उन्हें कार रोकने को कहा। ये बात आपने 161 के तहत दर्ज कराए बयान में लिखवाई थी क्या?
वीएस कुंडू : मुझे याद नहीं।

बचाव पक्ष : आपने अदालत में आज दिए बयान में दोनों आरोपियों ने क्या-क्या कपड़े पहने थे, इसे लेकर बयान दिया है, क्या आपने यह बात पहले पुलिस को बताई थी?
वीएस कुंडू : नहीं, लेकिन मेरी बेटी ने पुलिस शिकायत में बताई थी।

बचाव पक्ष : एफआईआर दर्ज करते वक्त वर्णिका रो रही थी और वह लिख नहीं पा रही थी, ये बात आपने पुलिस बयान में बताई थी?
वीएस कुंडू : हां, लेकिन संक्षिप्त में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें