फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

181 की मौत, दूसरे दिन भी 15 हजार से अधिक नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 181 लोगों की मौत दर्ज की गई। साथ ही लगातार दूसरे दिन 15 हजार से अधिक 15,416 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर 7.33 फीसदी और रिकवरी दर घटकर 78.82 प्रतिशत आ गई है। गंभीर मरीजों की संख्या 1443 है, इनमें से 1214 ऑक्सीजन और 229 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,13,425 हो गई है, वहीं एक ही दिन में 10,640 लोग कोरोना से ठीक हुए। बुधवार को केवल तीन रेवाड़ी, नूंह और चरखीदादरी जिले ऐसे रहे, जहां पर कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई, शेष जिलों में 18 से 3 के बीच मरीजों की जान गई है।
विज्ञापन

कहां कितनी मौत
सबसे अधिक भिवानी में 18, गुरुग्राम, हिसार 15-15, करनाल 13, फतेहाबाद 12, अंबाला-पानीपत 11-11, कैथल-झज्जर10-10, रोहतक, यमुनानगर व सिरसा में 9-9, फरीदाबाद 8, जींद-पंचकूला 7-7, कुरुक्षेत्र-पलवल 5-5, सोनीपत 4, महेंद्रगढ़ में 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
कहां कितने केस मिले
गुरुग्राम 4740, फरीदाबाद 1610, सोनीपत 1171, अंबाला 417, करनाल 767, पानीपत 645, रोहतक 332, रेवाड़ी 352, पंचकूला 654, कुरुक्षेत्र 318, यमुनानगर 312, सिरसा 674, महेंद्रगढ़ 642, भिवानी 416, झज्जर 315, पलवल 161, फतेहाबाद 311, कैथल 132, जींद 317, नूंह 107, चरखीदादरी 38 संक्रमण के नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 लाख से अधिक ने कराया टीकाकरण
प्रदेश में अब 40,27,635 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है। बुधवार को 36,358 ने वैक्सीन की पहली और 19,745 ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें