फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के समय में राजनीति करने से बचना चाहिए ऱ् मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पर संकट की घड़ी में राजनीति करने के लिए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब हर कोई कोरोना से जिंदगी की लड़ाई लड़ने वालों की भलाई के लिए प्रार्थना कर रहा है और ऐसे समय में कांग्रेस के नेता राजनीति करने में व्यस्त हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता समाज में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। मनोहर ने कहा कि विपक्ष समाज में डर का माहौल पैदा न करे। यह राजनीति करने का समय नहीं है। हमें इस महामारी से लड़ने के लिए एक साथ खड़ा होना होगा। यह तभी संभव हो सकता है जब हम सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। राज्य सरकार, राजनीतिक दलों व आमजन को एकजुट होना होगा, तभी इस महामारी से लड़ सकते हैं। बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं की हिंसा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी हिंसक घटनाएं अस्वीकार्य हैं। हमारे लोकतंत्र में ऐसी हिंसक घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। वह ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं। भाजपा ने प्रदेश में इसके विरोध में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें