फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री से 18 हजार टाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव भुड़ स्थित टाइल की फैक्ट्री से 18 हजार की टाइल चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना रायपुररानी पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान गांव भुड़ निवासी मंगू राम के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर फैक्ट्री से चोरी की गई टाइल बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

मामले के शिकायतकर्ता एवं फैक्ट्री के मालिक पंचकूला सेक्टर-11 निवासी सुखविन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उन्होंने टाइल की फैक्ट्री किराए की जमीन पर लेकर लगाई है। वह दो जुलाई को फैक्ट्री पहुंचे तो वहां मैदान में रखी 18 हजार टाइलें गायब मिलीं और फैक्ट्री मालिक की एक पाइप लाइन को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर पड़ताल की तो आरोपी का सुराग हाथ लगने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बहरहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरी की सभी टाइल बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें