फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह, जन्मदिन और विशेष अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाएं : ज्ञानचंद गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड के आसपास विश्वास फाउंडेशन ने शनिवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का श्रीगणेश हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से इस साल बरसात के मौसम में 10 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, ताकि शहर को पर्यावरण की दृष्टि से अधिक हराभरा बनाया जा सके। उन्होंने औषधीय गुणों वाले, फूल और छायादार वाले पौधे लगाकर कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम को अपनी दिनचर्या से जोड़ने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने घरों में होने वाले विवाह, जन्मदिन और अन्य विशेष कार्यक्रमों से जोड़ना चाहिए। उस दिन को खुशहाल और सुखमय बनाने के साथ-साथ उस दिन की स्मृति सदैव बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कार्यक्रमों पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी पूरी देखभाल करनी चाहिए।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने किया पौधरोपण
नगर निगम आयुक्त महावीर सिंह और भाजपा के कई पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पंचकूला की हरियाली बनाए रखने में भरपूर सहयोग किया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास की देखरेख में आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में 121 पौधे लगाए गए। उनके साथ विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास, भाजपा जिला अध्यक्ष, दीपक शर्मा, महासचिव हरिंद्र मालिक, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह समेत सभी ने पौधरोपण किया।
ट्री गार्ड लगाकर संस्था करेगी पौधों की देखभाल : साध्वी नीलिमा
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि आने वाले समय में पंचकूला शहर व आसपास क्षेत्र में और भी कई जगह पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पौधों पर ट्री गार्ड लगाकर इनकी पूरी देखभाल संस्था की तरफ से की जाएगी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन हर साल सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाता है। उनकी पूरी देखभाल भी करता है।
विज्ञापन

बायो रेमिडेशन प्लांट का किया अवलोकन
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने डंपिंग ग्राउंड पर बन रहे बायो रेमिडेशन प्लांट का भी अवलोकन किया। इस प्लांट का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जल्द ही सेग्रिगेशन का कार्य शुरू कर खाद बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी बरसात के दिनों में डंपिंग ग्राउंड में पौधरोपण कर इसे हराभरा बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें