पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले पाए गए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। इसमें 9 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 147 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के 95 मामले ही रह गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.71 फीसदी तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। जिससे बची आबादी को कवर किया जा रहा है। अभी टेस्ट की संख्या सात सौ है। सीएमओ ने बताया कि भैंसा टिब्बा में छह, आईटीबीपी में तीन, नाडा में एक, सेक्टर-12 ए में दो, सेक्टर-21 में दो, सेक्टर-4 में दो, सेक्टर-9 में दो कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 165626 सैंपल लिए हैं। उसमें से अब तक जिले में कुल 13854 कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। इसमें से पंचकूला में 10585 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10343 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।