फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने परिवार के साथ की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्का करने के लिए कांट्रैक्ट कर्मियों ने परिवार सहित की रैली
विज्ञापन

मांगें न माने जाने पर कर्मचारी संघ ने सामूहिक भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर जाने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांट्रैक्ट और आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्के करने की मांग को लेकर वीरवार को कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ के बैनर तले रैली ग्राउंड सेक्टर-25 में कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ रैली की। कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एडवाइजर से मिलने का समय मिलने के बाद उन्होंने रैली समाप्त की। आल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ के चीफ एडवाइजर चंद्र जसवाल ने बताया कि शुक्रवार को एडवाइजर मनोज परिदा से मिलने का समय मिला है।
आल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ के चेयरमैन बिपिन शेर सिंह और प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन, नगर निगम व पीजीआई इत्यादि के अधीन आते विभिन्न विभागों में काम कर रहे कच्चे कर्मचारी पिछले 20 से 25 वर्षों से काम कर रहे हैं। वे सभी ठेके पर या आउटसोर्स से काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें पक्का किए जाने का प्रयास नहीं किया गया और न ही कोई पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि हालांकि चंडीगढ़ में पंजाब के नियम लागू होते हैं। पंजाब में 2011 में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को तीन वर्ष की नौकरी के बाद पक्का किया गया है तो चंडीगढ़ के कर्मचारियों को पक्का क्यों नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

आल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ की मुख्य मांगों में कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करना, आउटसोर्सिंग वर्कर्स को समान काम के लिए समान वेतन व टेंडर या ठेकेदार के बदलने पर पुराने वर्कर्स को न बदलना व पढे़-लिखे युवाओं का शोषण कर रही ठेकेदारी प्रथा को बंद करने व हॉस्पिटलों में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों को एसएसए वर्कर्स की तर्ज पर समान काम समान वेतन देना शामिल है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने कहा कि संघ की ओर से मांगों के समर्थन में पांच सूत्रीय कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च, ब्लैक फ्लैग मार्च इत्यादि कार्यक्रम के जरिये विरोध जताया जा चुका है। कर्मचारी संघ के सचिव प्रवीण कुमार ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं व एडवाइजर चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मींटिंग न हुई तो वे आल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ की करीब 25 यूनियनों के साथ सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे और जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती उनका अनशन व संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें