फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर समाज के निर्माण हेतू बच्चों को विकास जरूरी - मनीष तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर समाज निर्माण के लिए बच्चों को शिक्षा देना जरूरी : मनीष तिवारी
विज्ञापन

बाल दिवस पर मनीमाजरा में कार्यक्रम का आयोजन
मनीमाजरा वासियों ने पूर्व मंत्री को बताईं समस्याएं
कहा, चंडीगढ़ में फिर से खुलें राशन डिपो
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि युवाओं में समाज व कौम को बदलने की क्षमता होती है। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जिस युवा भारत का सपना देखा था वह तभी साकार हो सकता है जब हम बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करते हुए उनका भविष्य संवारेंगे।
तिवारी बुधवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनीमाजरा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वे बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। नेहरू के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को एकजुटता से प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मनीष तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष संजय भजनी ने कई युवाओं को कांग्रेस में शामिल करवाया। संजय भजनी ने कहा कि सारे युवा भाजपा में शामिल थे। वे भाजपा के झूठे वादों से तंग आकर कांग्रेस में आए हैं।
इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा कि पांच साल में चंडीगढ़ 40 साल पीछे चला गया है। मनीमाजरा में भी विकास का एक भी कार्य नहीं हो पाया है। मनीमाजरा में गलियों की हालत दयनीय है। रोजगार के नाम पर लोगों को ठगा गया है।
इकराह फाउंडेशन के चेयरमैन हाफिज अनवर-उक-हक ने कहा कि मनीष तिवारी ने हमेशा यहां के लोगों की समस्याओं को उठाकर उनका समाधान करवाने का प्रयास किया है। चंडीगढ़ के पूर्व मेयर रविंदरपाल सिंह पाली ने कहा कि कांग्रेस ही इस देश को स्थिर सरकार दे सकती है। मनीमाजरा के कांग्रेसी नेता इमरान मंसूरी ने चंडीगढ़ में फिर से राशन डिपो खोलने की मांग करते हुए कहा कि नगर निगम के अधीन आने के बावजूद यहां की गलियों व नालियों की हालत आज भी दयनीय है। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा, युवा कांग्रेसी नेता वसीम मीर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रिंसिपल गुरबचन सिंह, दयाल प्रताप रंधावा, महीपाल शर्मा, अशोक कुमार समेत कई गण्यमान्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें