कराटे एसोसिएशन ने एग्जीक्यूटिव बॉडी की घोषणा
- नेशनल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने एग्जीक्यूटिव बॉडी घोषणा की। इसमें कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जज हेमंत शर्मा को एसोसिएशन का महासचिव, दीपक शर्मा को सीनियर वॉइस प्रधान व कैशियर विक्रम सिंह थापा व रंजीत वर्मा को उपप्रधान, मंसाराम मोरिया जो चंडीगढ़ में कराटे के कोच हैं, उनको व सरबजीत सिंह को सह सचिव, सतीश कुमार, रुदल कुमार, संगीता राठौर और दीपक कुमार जोकि अलग-अलग जगह कोच हैं, उनको एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया है।
इसी के साथ शिटो रियो स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से गुजरात अहमदाबाद में नेशनल की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें चंडीगढ़ की तरफ से खेलने गए मानवी को गोल्ड मेडल, नेहा को सिल्वर, अभिषेक वर्मा और सूरज को ब्रांज मेडल जीतकर लाने पर चंडीगढ़ यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष व चंडीगढ़ की सीनियर डिप्टी मेयर ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उनको सम्मानित किया।