एयर फोर्स खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की नई पौध करेगा तैयार
- देश भर से 27 बच्चों का चयन किया गया, बंगलुरू में दी जा रही ट्रेनिंग
संजीव पंगोत्रा
चंडीगढ़। एयर फोर्स अब ओलंपिक के लिए नई पौध तैयार करने जा रहा है। इसके लिए ग्रास रूट पर तैयारियां शुरू हो गई है। एयर फोर्स इसे एक मिशन की तरह ले रहा है। जिससे कि इनकेद्वारा तैयार किए गए खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोश कर सके। एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से पहला मार्शल अर्जन सिंह हॉकी टूर्नामेंट कराया जा रहा है। एयर फोर्स स्पोर्ट्स में अपने खिलाड़ियाें को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचाता आ रहा है। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मिशन ओलंपिक के लिए एयर फोर्स ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसके तहत देश भर से ग्रास रूट लेवल पर योग्य खिलाड़ियाें की तलाश का काम किया और कड़ी मेहनत के बाद उन्हें चुना गया।
टैलेंट हंट के जरिए चुने गए
एयर फोर्स के एयर कमोडर संजीव सिन्हा ने बताया कि एयर फोर्स हमेशा से विभिन्न स्पोर्ट्स में अपनी पहचान बनाता आ रहा है। हॉल ही में थ्री बीडीआर से रोहित राजपाल और आनंद लाखड़ा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह दोनोेेें भारतीय सीनियर हॉकी टीम में जगह बनाते हुए इंटरनेशनल लेवल पर खेल रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि अब एयर फोर्स ग्रास रूट लेवल पर काम कर रहा है। इसके तहत स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया के साथ करार किया गया, जिसके तहत ओलंपिक के लिए कुछ बच्चों को ट्रेनिंग एयरफोर्स की ओर से दी जाएगी।
छोटी उम्र से ओलंपिक के लिए तैयारी
कमोडर संजीव सिन्हा ने बताया खेलों को सबसे बड़ा महाकुंभ माने जाने वाले ओलंपिक में हिस्सा लेने किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। एयर फोर्स इसकेलिए काम करना शुरू कर चुका है। देश भर से 7 से 9 साल के बच्चे चुने गए है। इन्हें एयर फोर्स तैयार करने का जिम्मा ले चुका है। इन्हें निशुल्क पढ़ाई के साथ हॉस्टल की सुविधा दी जा रही है। वहीं स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग के लिए हर तरह की सुविधाएं और कोचिंग की व्यवस्था करेगा।