नोट- संबधित फोटो ट्रैक में सेव
बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- अंडर-9 और अंडर-15 वर्ग के 114 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पंजाब सरकार खेल विभाग की ओर से बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
स्पोर्ट्स स्टेडियम मोहाली में खेल विभाग, पंजाब सरकार की ओर से दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट खेल विभाग के डायरेक्टर प्रशिक्षण सुखबीर सिंह ग्रेवाल की देखरेख में सेक्टर-78 में कराया गया। इस टूर्नामेंट में अंडर-9 और अंडर-15 आयु वर्ग के 114 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें लड़के और लड़कियों की टीमें प्रमुख रही। टूर्नामेंट के प्रशिक्षक अब्दुला जमील के अनुसार, नई प्रतिभाओं को तलाशने और अन्य बच्चों में इस खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कई रोचक मुकाबले हुए। इनमें अंडर-9 लड़कों के वर्ग में प्रभ असीस सिंह और लड़कियों के वर्ग में खुशदीप कौर विजेता रहीं। इसी तरह अंडर-11 लड़कों के वर्ग में हेमंत और लड़कियों में अशनूर कौर विजेता रहीं। अंडर-13 वर्ग लड़कों में संत परवान सिंह और लड़कियों में महनूर कौर विजेता रहीं। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में केशव चौधरी और लड़कियों में सीरत बोपाराय विजेता रहीं। इसके साथ ही विशेष तौर पर वुमन के लिए डबल्स मुकाबले भी हुए। इनमें सुनीता और शारदा विजेता रहीं।