फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर विद्यार्थी व टीचर पालें एक पेड़’ अभियान का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हर विद्यार्थी व टीचर पालें एक पेड़’ अभियान का आगाज
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री की मुहिम को वन मंत्री ने दिया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने ‘हर विद्यार्थी व अध्यापक पालें एक पेड़’ अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी आईटीआई, पालीटेक्निक और इंजीनियरिंग कालेजों के विद्यार्थी और अध्यापक न सिर्फ पौधे लगाएं बल्कि इन्हें पालकर पेड़ बनने तक की जिम्मेवारी भी संभालें।
विज्ञापन

मंगलवार को पंजाब सचिवालय में वन एवं सामाजिक कल्याण मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के साथ बैठक के दौरान चन्नी ने बताया कि वन विभाग की मदद से चलाई जाने वाली इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी संभाल यकीनी बनाना है ताकि यह पेड़ बनकर वातावरण की संभाल में अहम योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य के सभी सरकारी और निजी आईटीआई, पालीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों को लिखा जा चुका है और वह निजी तौर पर इस अभियान की कामयाबी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आम तौर पर देखने में आया है कि पौधे तो लगा दिए जाते हैं पर देखरेख न होने कारण वह सूख जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पंजाब के सभी आईटीआई, पालीटेक्निक और इंजीनियरिंग कालेजों के विद्यार्थी और अध्यापक इन पौधों को गोद लेकर इनकी देखरेख यकीनी बनाएंगे। बैठक के दौरान वन मंत्री धर्मसोत ने बताया कि ‘हर विद्यार्थी व अध्यापक पाले एक पेड़’ अभियान के तहत आवश्यक पौधे वन विभाग द्वारा मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें