फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के सब कालेजों में लागू होगा सेंट्रलाइज्ड फीस सिस्टम : वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के सब कालेजों में लागू होगा सेंट्रलाइज्ड फीस सिस्टम : वीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध कालेजों में सेंट्रलाइज्ड फीस सिस्टम लागू किया जाएगा। पीयू से संबद्ध सभी प्राइवेट और सरकारी कालेजों में ट्यूशन फीस अलग-अलग है। इस कारण स्टूडेंट्स से कई कॉलेज अधिक पैसे लेते हैं। इसके लिए सेंट्रलाइज फीस सिस्टम शुरू किया जाएगा जिससे कि स्टूडेंट्स को अधिक फीस नहीं देनी पडे़गी। अमर उजाला से बातचीत के दौरान पीयू के वाइस चांसलर अरुण ग्रोवर ने यह बात कही।
बुधवार को वीसी ऑफिस में उन्होंने वर्ष 2015-16 की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में पीयू के विभागों सहित शिक्षकों की जानकारी दी गई है। वीसी ने बताया कि पीयू की बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक 1 अगस्त को होगी। इस दौरान पीयू में आने वाले सभी खर्चों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वीसी ने ग्रांट जारी करने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे पीयू में बजट का संकट खत्म होगा। यूनिवर्सिटी में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती रेगुलर तौर पर की जाएगी। बजट आने के बाद ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नहीं निकाला जाएगा। पीयू और संबद्ध कालेजों में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम इसी सेशन से लागू हो जाएगा। वहीं प्रोफेसर की भर्ती भी रेगुलर तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों पर करेंगे भर्ती
पीयू में चीफ यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, डिप्टी रजिस्ट्रार और चार फायर ऑफिसरों के पदों पर रेगुलर तौर पर भर्ती की जाएगी। वीसी ने बताया कि उनकी बैठक एकेडमिक काउंसिल के साथ हुई। पंजाब के कालेज और मुक्तसर के रीजनल सेंटर को चलाने का पंजाब सरकार से पीयू का एमओयू साइन किया गया है। यह मीटिंग में फैसला लिया गया है कि इन सेंटरों का संचालन किया जाएगा। इसका आने वाला खर्च पंजाब सरकार की ओर से उठाया जाएगा। इसके लिए छह करोड़ का बजट दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीयू के हॉस्टलों सहित सभी विभागों का ऑडिट करवा लिया गया है। जो भी विभाग बचे हैं, उनका ऑडिट भी जल्द कराएंगे। इस मौके पर पीयू के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


वार्षिक रिपोर्ट जारी करने के बाद अमर उजाला से बातचीत में कहा
ग्रांट मिलने के बाद जताई खुशी, कहा- टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ में काम रहे कर्मचारियों को करेंगे रेगुलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें