क्या अनुपम होंगे हिमाचल के सीएम? सवाल पर भड़की सांसद किरण खेर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
क्या भाजपा अनुपम खेर को हिमाचल प्रदेश का सीएम प्रोजेक्ट कर रही है? सवाल पूछने पर सांसद किरण खेर भड़क गईं। सेक्टर-17 प्लाजा में बुधवार को योग समारोह खत्म होने के बाद मीडिया ने सांसद से सवाल किया था। खेर ने कहा कि कुछ भी सवाल करते हैं। कल यह मत कहना कि मेडम आपको पंजाब का सीएम बना रहे हैं। इतना कहकर किरण खेर गाड़ी में बैठकर चली गईं। सांसद खेर की नाराजगी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई।
केंद्रीय मंत्री ने किया योग, खेर ने नहीं
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित योग समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन योग करते हुए नजर आए। योग दिवस को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला, लेकिन सांसद किरण खेर ने योग कार्यक्रम में कोई रूचि नहीं दिखाई। सांसद किरण खेर भी इस मौके पर मौजूद रहीं, लेकिन किरण खेर ने इस दौरान योग नहीं किया। वह स्टेज पर बैठी रहीं।
कहा, कल यह मत कहना मेडम आपको पंजाब का सीएम बना रहे हैं