फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेशी रिश्तेदार बनकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगे 1.65 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। विदेशी रिश्तेदार बनकर ठगी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला सेक्टर-20 से आया है। एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को विदेशी रिश्तेदार बनकर 1.65 लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी भारत भूषण स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। वे 21 अक्टूबर को अपने फ्लैट पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह रवि बोल रहा है। रवि उनका भतीजा है जो यूके में रहता है। उनको आवाज भी अपने भतीजे की लगी। आरोपी ने कहा कि आपके खाते में रुपये भेज रहा हूं। उसके तुरंत बाद शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर 14,73,000 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज भेजा। आरोपी ने उनसे कहा कि आपके खाते में एक दिन में पैसे आ जाएंगे।
विज्ञापन


आरोपी ने 1.65 लाख रुपये वापस मांगे
थोड़ी देर बाद आरोपी ने फोन करके कहा कि ताऊ जी मुझे 1,65,000 रुपये देने हैं। इसके बाद आरोपी ने अपना खाता नंबर दिया। आरोपी के झांसे में आकर बुजुर्ग ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद शिकायतकर्ता ने परिजनों को बताया कि रवि ने पैसे मंगवाए है। जब फोन कर पूछा गया कि रुपये पहुंचे की नहीं, तो जवाब मिला कि उसने न तो कोई फोन किया और ना ही रुपये की बात हुई। आपके साथ किसी ने फ्रॉड किया है। उसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई।

दोहता बनकर बुजुर्ग से ठगे 3.45 लाख रुपये
पिंजौर निवासी बुजुर्ग को कनाडा निवासी ने दोहता बनकर 3.45 लाख रुपये ठग लिए। 25 मई को साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इससे पहले भी विदेशी रिश्तेदार बनकर ठगी के मामले सामने आ चुके है। लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे बरतें सावधानी
-किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके पैसे ना भेजे
-जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है पहले उसे फोन पर बात कर लेें
- किसी को बैंक से जुड़ी जानकारी न दें
- व्हाट्सएप, फेसबुक, मेल पर अंजान लिंक पर क्लिक न करें
- लॉटरी या लालच वाले मैसेज-मेल से सावधान रहें
- बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वालों से भी बचते रहें
-ठगी होने पर तुंरत पुलिस से संपर्क करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें