फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना का लाभ लाखों परिवारों को मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन


आयुष्मान योजना पर पीयू में मंथन
पीयू के लोक प्रशासन विभाग के सेमिनार में विशेषज्ञ बोले, मॉनीटरिंग हो बेहतर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू लोक प्रशासन विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना को लेकर सेमिनार करवाया गया। वक्ताओं ने कहा कि देशभर के 43 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। सबसे जरूरी है कि इसकी मॉनीटरिंग ठीक ढंग से की जाए।
विज्ञापन

पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के कुलपति डॉ. बीएस घुमन ने सेमिनार का शुभारंभ करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सभी को मिलें, इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना केतहत लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बड़ी योजनाओं की मॉनीटरिंग भी अच्छी तरह होनी चाहिए। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। संगोष्ठी निदेशक प्रो. रमनजीत कौर जौहल ने कहा कि स्वास्थ्य विकास आवश्यक है। उच्चतम स्वास्थ्य की प्राप्ति प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। स्पीक संस्था के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार ने सोसाइटी के कार्यों के बारे में बताया। नैतिक व सस्ती स्वास्थ्य देखभाल पर प्रकाश डाला। पंजाब सरकार में प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. श्वेता महेंद्रू ने पंजाब की बीमा योजनाओं के बारे में बताया। इसके साथ लाभार्थियों की पहचान आदि के बारे में बताया। इस मौके पर पीजीआईएमईआर प्रो. जेएस ठाकुर, डॉ. पीके तनेजा, राजीव रंजन राय, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. एएस कोहली, प्रो. कीर्ति प्रधान आदि मौजूद रहीं। इसकी अध्यक्षता डीयूआई प्रो. शंकरजी झा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें