जीएसटी नहीं जमा करने पर सैलून पर छापा
चंडीगढ़। एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर के आदेश के बाद हरकत में आए विभाग ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-8 के हेड मास्टर सैलून में छापेमारी की। अफसर ने बताया कि सैलून पिछले 10 महीनों से जीएसटी नहीं दे रहा था। उस पर करीब 50,00,000 बकाया है। टीम ने वहां से डॉक्यूमेंट और लैपटॉप को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही दुकान मालिक को नोटिस देते हुए सोमवार को डिपार्टमेंट ने बुलाया है। अफसर ने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी।