फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


वाद्य संगीत के सुरों से गूंजा यूथ फेस्टिवल

- पंजाब यूनिवर्सिटी के 34वें नार्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल-2018 का तीसरा दिन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित 34वें नार्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल 2018 का तीसरा दिन शनिवार को वाद्य संगीत के नाम रहा। इंडियन थियेटर ओपन एयर ऑडिटोरियम में फोक आर्केस्टरा प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें छह यूनिवर्सिटी ने भाग लिया। इसके मुख्य मेहमान पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी एस जगदीप सिंह और एस कुलदीप सिंह वैद (आईएएस) थे। इसके अलावा कनाडा के थियेटर कलाकार जसबीर चीमा थे।

वन एक्ट प्ले का दूसरा दिन
लॉ में आयोजित वन एक्ट प्ले का दूसरे दिन फाइनल में11 टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा पश्चिमी वाद्य सोलो और पश्चिमी स्वर (सोलो) प्रतियोगिता में 12 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंग्रेजी में पश्चिमी वाद्य सोलो प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिता के जजों के पैनल में रजतभ बनर्जी, संदीप मल्होत्रा, अजय नेगी शामिल है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ड्रम, गिटार, कीबोर्ड, सेक्सोफोन से अपनी प्रस्तुति दी। वहीं 31 की टीमों ने लाइट वोकल (भारतीय) में प्रस्तुति दी। हर किसी को दो मिनट दिए गए। इसके अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों के 19 टीमों ने शास्त्रीय स्वर एकल में भाग लिया।
विज्ञापन


इसके जज पैनल में डॉ कुमार ए अंबरीश चंचल, डॉ. राजेश केलकर, प्रोफेसर शारंगधर साठे शामिल है। क्ले मॉडलिंग और ऑन द स्पॉट पेंटिंग में 21 प्रतिभागियों ने खूबसूरत कला का प्रदर्शन किया। इसका विषय चाइल्ड एंड मदर और मूवमेंट दिया गया। इसके जज डॉ. प्रवीण, डॉ. आलोक भावसार, डॉ. नारायण सिंह थे। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता में 27 टीमों ने हिस्सा लिया। इसका विषय सेलिब्रेशन’और ‘इमेजिनेशन’ था।
विज्ञापन


30 दिसंबर को होगी मिमिक्री प्रतियोगिताएं
फेस्टिवल के चौथे दिन 30 दिसंबर को मिमिक्री प्रतियोगिताएं होगी। यह सुबह नौ बजे से यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम लॉ में होगी। इसके अलावा ग्रुप सिंगिंग, डिबेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें