फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को मिली बड़ी राहत: प्रशासक ने 10 हजार की पेनल्टी को किया खारिज
विज्ञापन


-एक्ट में संशोधन कर पेनल्टी समाप्त किए जाने के दिए निर्देश

- टंडन ने त्वरित कार्रवाही के लिए प्रशासक को दिया धन्यवाद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से बुधवार को मुलाकात कर वेंडर्स, दुकानदारों और शहरवासियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने व्यापारियों पर लगाई जा रही 10 हजार की पेनल्टी को समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शहर में वेंडिंग जोन ऐसे स्थानों पर बनाया जाये जहां पर व्यापारियों के अलावा स्थानीय निवासियों को परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने वेंडर्स को दुकानों के बाहर नहीं बैठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

टंडन के आग्रह पर प्रशासक ने नगर निगम आयुक्त केके यादव को अपने कार्यालय में बुलाया और तीनों ही मांगों मानते को मानते हुए एक्ट में संशोधन करते हुए 10 हजार की पेनल्टी को समाप्त करने के आदेश दिए। उन्होंने चीफ आर्किटेक्ट को भी निर्देश दिए कि वेंडिंग जोन के लिए वैकल्पिक स्थान निर्धारित किेएजाएं। साथ ही उन्होंने निगम आयुक्त को भी निर्देश दिए कि दुकानों के सामने वेंडर्स को न बिठाया जाए। टंडन ने प्रशासक का त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें