फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। थाना सिटी पुलिस ने फारेंसिक लैब से रिपोर्ट आने के बाद चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह पुत्र रूड़ सिंह निवासी न्यू संत नगर रिमो रोड गुरदासपुर ने 6-8-16 को शिकायत में बताया था कि उनका बेटा जितेंद्र सिंह (38) गुरदासपुर सिविल अस्पताल में मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के पद पर तैनात है। गुरदासपुर की काहनूवान रोड पर लोहे की ग्रिल ठीक करने का काम करने वाले कुलदीप सिंह को घर की ग्रिल ठीक करने के लिए दी हुई थी। जब उनका बेटा ग्रिल लेने के लिए गया तो किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बात झगड़े तक पहुंच गई। आरोपी ने चार लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया के फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी खरड़ और मेडिकल कॉलेज अमृतसर से विशेष रिपोर्ट आने के बाद कुलदीप सिंह, बलजीत कौर, सन्नी निवासी जहां चौक, रॉकी निवासी संत नगर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें